मदद के लिए आगे आए भोजपुरी स्टार्स


नई दिल्ली, जेएनएन। भारत इस वक्त कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहा है और देश की सरकारें, जनता और कई संगठन इससे मुकाबला कर रहे हैं। सरकार की ओर से महामारी के कहर को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और अब हर कोई ऐसे में सरकार की आर्थिक मदद भी कर रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम, सीएम राहत कोष में करोड़ों रुपये दान दिए हैं और अब डोनेशन के लिए भोजपुरी सिनेमा जगत के स्टार्स भी आगे आए हैं। जानते हैं भोजपुरी जगत के सितारों ने कितनी मदद की है...


निरहुआ


निरहुआ एक एक्टर के साथ में नेता भी हैं। निरहुआ ने इस जंग में अपना योगदान देते हुए अपनी एक फिल्म की सारी फीस प्रधानमंत्री के कोष में जमा कराने का फैसला किया है। इसके अलावा निरहुआ ने मजदूरों और फिल्म जगत से छोटो कर्मचारियों को राशन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। साथ ही वो अपने क्षेत्र आजमगढ़ में भी अधिक मदद कर रहे हैं।


आम्रपाली दुबे


एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कोष में ढ़ाई लाख रुपये दान में दिए हैं। इसके अलावा आम्रपाली दुबे इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक भी कर रही हैं और घर में रहने की सलाह दे ही हैं।


 


रवि किशन


एक्टर और गोरखपुर से सासंद ने भी अपने एक माह की सैलरी दान में देने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने अपने सांसद फंड में से एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। रवि किशन पैसे दान में देने के साथ भोजपुरी फिल्म जगत के कामगारों को राशन सामग्री दे रहे हैं।


शुभी शर्मा


एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने बिहार, उत्तर प्रदेश के 20 गांव में कम्पनी फेयर डील के माध्यम से मास्क , सेनेटाइजर और भोजन पैकेट का वितरण कराया है। शुभी शर्मा ने पैसे देने के बजाय सीधे जनता को मास्क उपलब्ध करवाएं ताकि वो इस बीमारी से बच सकें।


अक्षरा सिंह


अक्षरा सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री कोष में एक लाख की राशि की सहायता की है। उन्होंने पिछले हफ्ते ही यह चेक फंड के लिए दे दिया था। उन्होंने कहा था- 'Covid-19 महामारी ने कई जिंदगियों को रोक-सा दिया है। इस मुश्किल दौर में मैं बिहार के लोगों के लिए एक लाख रुपए डोनेट कर रही हूं। मेरी ओर से यह एक छोटी मदद है।'